India Times 7

Homeमैनपुरीसपा कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जी एवं संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर समाज को सत्य, कर्तव्य और सदाचार का मार्ग दिखाया। वहीं संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी ने अपने भजनों और उपदेशों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, ऊंच-नीच और भेदभाव को दूर करने के साथ मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महापुरुषों के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समानता एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राम नारायन बाथम ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रजनीश मिश्रा सहित सुखबीर सिंह यादव, नृप चौधरी, हर प्रकाश यादव, सुरेश चंद यादव, जयवीर सिंह, मानवेंद्र सिंह यादव, प्रदीप यादव, हरवीर प्रजापति, नदीम इलाही, आकाशदीप वाल्मीकि, रहूफ कुरैशी, गोपाल दास लोधी, राजू वर्मा, अशोक सिंह चौहान, किशोरी लाल शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, ज्योति मैसी, केपी सिंह यादव, सचिन वाल्मीकि, गंगाराम जाटव, नीरज बघेल, मनीष यादव, अजब सिंह यादव, दर्शन शाक्य, संजीव यादव, बाबा राम अवतार, पारुल शंकर, गौरव कुमार लोधी, नासिर अली, आकाश कुमार कश्यप, विवेक बेदी, सत्यम कठेरिया, जगबीर सिंह जाटव, गिरीश चंद्र दिवाकर, सुनील दिवाकर, विपिन यादव और शैलेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular