रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अमानीगंज अयोध्याइनायत नगर कोतवाली के सिद्धनाथ मंदिर के पास रविवार शाम एक बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महुआ गांव निवासी आदित्य (19) पुत्र अरविंद पांडेय व राज (18) पुत्र शिवलाल बाइक से मिल्कीपुर जा रहे थे, सिद्धनाथ मंदिर के समीप सामने से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ आनंद सिन्हा ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।