रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ
बदायूं जनपद के टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा आयत फातिमा ने चौथे रोहिलखंड ताइक्वांडो कप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। आयत की सफलता से जनपद बदायूं का गौरव बढ़ा है।बरेली स्थित एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित चौथे रोहिलखंड ताइक्वांडो कप एवं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में क्योरुगी, पूमसे और टैग टीम फाइट जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसी प्रतियोगिता में आयत फातिमा ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा का परिचय दिया।आयत फातिमा के पिता मोहम्मद अफरोज आलम बदायूं में थाना एंटी पावर थेफ्ट में हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है। आयत की सफलता अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करेगी।चौथे रोहिलखंड ताइक्वांडो कप का आयोजन रोहिलखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वावधान में किया गया। आयोजक एसपी सिंह बिट्टू हैं, जो रोहिलखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष हैं।आयत फातिमा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, विद्यालय और शुभचिंतकों की ओर से बधाई दी जा रही है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी खेल जगत में इसी तरह सफलता हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और जनपद बदायूं का नाम रोशन करती रहेंगी।
