कार्यकर्ताओं से सफल बनाने का आह्वान
रिपोर्ट रोहताश आर्या
रामपुर।। आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट बचाओ, देश बचाओ” रैली की तैयारियों की समीक्षा करने तथा रैली को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री संजीव आर्य जी ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, रामपुर पहुंचकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।बैठक के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए संजीव आर्य ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के दौरान कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया की आड़ में एक विशेष वर्ग एवं पिछड़े वर्गों के लगभग 13,000 मतों के साथ खिलवाड़ किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की भूमिका और मतदाता सूचियों में कथित हेराफेरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया। पूर्व विधायक संजय कपूर ने सभी कार्यकर्ताओं से रैली तन-मन-धन से जुटने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।वहीं AICC सदस्य मुतीउर्रहमान खां ‘बब्लू’ ने भी बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण संघर्ष है। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी तथा दिल्ली की रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना होगा।इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर खां सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।