India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशरिजर्व पुलिस लाइन में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रिजर्व पुलिस लाइन में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रिपोर्ट रोहताश आर्या

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश कठेरिया के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन में मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ से मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। मैराथन प्रतियोगिता के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा कर्तव्यपालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण को स्मरण किया गया। मैराथन प्रतियोगिता में आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी शोएब (चेस्ट नं. 19) एवं आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी हारिश (चेस्ट नं. 33) ने संयुक्त रूप से प्रथम व आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी हरिओम कुमार (चेस्ट नं. 51) ने द्वितीय स्थान तथा आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी शिवम (चेस्ट नं. 99) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरटीसी राजेन्द्र सिंह पुण्डीर, उपनिरीक्षक यातायात श्मसेवक राठौर, उ0नि0स0पु0 श्री दीनानाथ मौर्य व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular