रिपोर्ट वैभव गुप्ता
दातागंज-देवचरा मार्ग पर अग्निशमन केंद्र के पास दातागंज एंट्री गेट पर देर रात ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा दो भागों में बंट गया और भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित रहा। आरोप है कि एंट्री गेट पर पर्याप्त रोशनी और डिवाइडर पर संकेतक नहीं हैं। ऐसे में रात के समय हादसे का खतरा बना रहता है। सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारी सुरक्षा इंतजाम कब करेंगे? कहीं प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा?