रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं के समरेर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 से 170 जोड़े के बंधन में बंधेंगे।कार्यक्रम का आयोजन दातागंज तहसील के समरेर स्थित आईटीआई कॉलेज के पीछे स्टेडियम में किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं।समरेर के खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दातागंज और समरेर, दोनों विकासखंडों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक साथ आयोजित होंगे।इस भव्य आयोजन में करीब तीन से चार हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। मेहमानों के बैठने, खाने-पीने और धूप से बचाव के लिए छाया की उचित व्यवस्था की जा रही है।