Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमेघा रानी बनी थाना भवन की एक दिन की क्षेत्राधिकारी

मेघा रानी बनी थाना भवन की एक दिन की क्षेत्राधिकारी

रिपोर्ट- सुधीर कुमार

थानाभवन/शामली “बालिका सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण” अभियान के तहत मोहल्ला नबीपुरा मेघा रानी पुत्री रणबीर (पूर्व सभासद),थानाभवन को आज कार्यक्रम के अंतर्गत M.A की छात्रा मेघा रानी को एक दिन का क्षेत्राधिकारी (C.O.) बनाया गया।मेघा रानी ने थाने में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से महिला सुरक्षा, जैसे विषयों पर जानकारी भी ली।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मविश्वासी बनाना और उनमें नेतृत्व की भावना विकसित करना है। वहीं मेघा रानी ने कहा कि इस अनुभव से उनका आत्मविश्वास और बढ़ा है और वे आगे चलकर समाज सेवा में योगदान देना चाहती हैं।मेघा रानी को मंगलवार को जितेंद्र सिंह ने एक दिन के लिए C.O बनाया और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर कार्यभार सौंपा।अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने सड़क विवाद और मारपीट के एक मामले से संबंधित दो शिकायतों का निपटारा किया तथा जांच और समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने थानाभवन थाने के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया, जिसमें आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कक्ष और मेस शामिल थे, जिसमें कार्य संतोषजनक पाया गया।मेघा रानी, जो चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज से 2025 में बीए फाइनल पूरा करने के बाद वर्तमान में शामली के वीवी पीजी डिग्री कॉलेज में एमए कर रही हैं, आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा रखती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular