India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसुबह 11:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े समस्त...

सुबह 11:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े समस्त ग्रामीण क्षेत्रों और पोषक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

दातागंज (बदायूँ): मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार, आगामी त्योहारों पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने और ओवरलोडिंग की समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत कल दिनांक 17-10-2026 (शनिवार) को विद्युत उपकेंद्र दातागंज ग्रामीण पर 5 MVA से 10 MVA के पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इस आवश्यक कार्य के चलते कल सुबह 11:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े समस्त ग्रामीण क्षेत्रों और पोषक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने नागरिकों, व्यापारियों और किसानों से अपील की है कि वे 8 घंटे के इस शटडाउन को ध्यान में रखते हुए पानी का स्टोरेज व अन्य जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले निपटा लें। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular