India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने...

मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया गांव का दौरा


बदायूँ। जनपद के ब्लॉक अम्बियापुर के ग्राम सिमरा भोजपुर में ACMO एवं DMO द्वारा संयुक्त भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान PSI India – EMBED प्रोजेक्ट की टीम ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए लार्वा सर्वेक्षण एवं स्रोत नियंत्रण गतिविधियों में सहयोग किया।
इस दौरान संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों की जांच की गई तथा लार्वा पाए जाने की आशंका वाले स्थानों पर स्रोत नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही, मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने तथा आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया।
इस संयुक्त प्रयास का उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन को रोकना तथा समुदाय की भागीदारी से मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम करना है।
PSI India – EMBED Project | स्वास्थ्य विभाग, बदायूँ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular