India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबंद मकान में चोरों का धावा, लाखों की चोरी

बंद मकान में चोरों का धावा, लाखों की चोरी

संवाददाता शोभित सक्सैना

उझानी (बदायूं)। उझानी कस्बे के मोहल्ला नज़ियाई में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, स्वर्गीय सुरेश वाल्मीकि की पत्नी उर्मिला रिश्तेदारी में बरेली गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में दाखिल हुए और अंदर के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों को खंगाल डाला। इसके बाद कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।सुबह जब उर्मिला घर लौटीं तो मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। घर की हालत देखकर चोरी होने की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।गृहस्वामिनी के अनुसार, चोरी गए सामान की सही जानकारी और उसकी वास्तविक कीमत बेटे के दिल्ली से लौटने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल 20 से 25 लाख रुपये की चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।पुलिस जांच में जुटी, चोरों की गिरफ्तारी पर सवालउझानी में बंद मकान में हुई इस चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस चोरी की इस वारदात का खुलासा कब तक कर पाती है और आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर पाती है या नहीं।बड़ा सवाल: बंद मकान में लाखों की चोरी करने वाले चोर आखिर कब पकड़े जाएंगे?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular