स्टेट ब्यूरो चीफ -भूदेव प्रेमी
बदायूँ :।जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की अध्यक्षता में 17 दिसंबर 2025 को जनपद बदायूँ में जन सुनवाई और जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जन सुनवाई सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में होगी, जबकि दोपहर 1 बजे से ब्लॉक जगत परिसर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना, महिला उत्पीड़न को रोकना और महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है।जागरूकता चौपाल में महिलाओं और बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र महिलाओं का निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं में पंजीकरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।