Home उत्तर प्रदेश 120 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

120 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

मैनपुरी – थाना करहल व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अवैध (गांजा) की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को मय 120 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा ( कीमत करीब 30 लाख रूपये) मय परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद केन्टर न0 RJ 11 GD 0152 के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे शराब व मादक पदार्थों की तस्करी अभियान की कार्यवाही के क्रम में थाना करहल व सर्विलांस टीम द्वारा *मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों 1.शिवम उर्फ भोला पुत्र बोधपाल निवासी ग्रम मोहनपुर थाना सकरौली जिला एटा 2. य़ोगेश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी भीलनगर थाना सकरौली जिला एटा को चेकिंग के दौरान कस्बा करहल घिरोर रोड रेलवे क्रासिंग से 120 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) के साथ दिनांक 24.12.2024 को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूध्द थाना करहल पर मु०अ०सं० 498/2024 धारा,8/20/25/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम दोनों लोगों द्वारा कन्टेनर में पीछे प्लास्टिक की सब्जी वाली क्रेटों के बीच में प्लास्टिक की बोरियों में रखकर अवैध मादक पदार्थ गांजा को सिलीगुडी से लेकर आए थे और जनपद आगरा क्षेत्र में अच्छे दामों में बेचने हेतु जा रहे थे कि आज दिनांक 24.12.2024 को थाना करहल क्षेत्रांतर्गत करहल घिरोर रोड रेलवे क्रासिंग से पकड़े गए।गिरफ्तार अभियुक्तगण में शिवम उर्फ भोला पुत्र बोधपाल निवासी ग्रम मोहनपुर थाना सकरौली जिला एटाय़ोगेश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी भीलनगर थाना सकरौली जिला एटा बताया है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here