रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़ जनपद में सनातन हिन्दू वाहिनी भारत द्वारा संगठन विस्तार एवं सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार को लेकर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। संगठन की ओर से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।जारी नियुक्ति प्रमाण पत्रों के अनुसार जिला अध्यक्ष अमित कुमार माहेश्वरी, उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल एडवोकेट एवं महामंत्री दीपक कुमार गुप्ता के निर्देशन में संगठन विस्तार किया गया।इस दौरान गौरव प्रताप कोरी को जिला संगठन मंत्री, अमरेश कौशिक को हापुड़ नगर अध्यक्ष तथा कपिल कुमार गुप्ता को गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन का उद्देश्य:संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन हिन्दू वाहिनी भारत का उद्देश्य समाज में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हिन्दू समाज को संगठित करना तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को मजबूती प्रदान करना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया संकल्प:नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। संगठन ने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और हिन्दू समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।India times 7 Aman Kumar Tahsil reporter Hapur