India Times 7

Homeबदायूंसोनिया गांधी व राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट से...

सोनिया गांधी व राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट से आक्रोशित जिला कांग्रेस कमेटी ने अम्बेडकर पार्क में किया विरोध प्रदर्शन

वीरपाल यादव की खास रिपोर्ट

बदायूँ कांग्रेस न डरेगी और न झुकेगी।नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दायर की गई चार्जशीट की कार्रवाई पूरी तरह बदले की राजनीति है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह द्वारा विपक्षी नेताओं को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल की एक मिशाल है।उक्त बातें बदायूँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बुधवार को डॉ0अम्बेडकर पार्क में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कहीं। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर चार्जशीट से आक्रोशित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व डॉ0 अम्बेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया और विरोध मार्च निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय से पहले सड़क पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। ज्ञापन में मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे ईडी के राजनीतिक दुरुपयोग पर रोक लगाने, कांग्रेस नेतृत्व पर दायर चार्जशीट रद्द करने और नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को वापस करने की मांग की गई।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई को ‘तानाशाही और बदले की राजनीति बताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बफाती मियाँ और महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनीता सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह विपक्षी नेताओं को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी नुसरत अली व कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा व एडवोकेट हाजी रहीस अहमद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करना कानून के शासन का मुखौटा पहने हुए राज्य प्रायोजित अपराध है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता साजिद ठेकेदार , शहजादा रिजवान और अल्पसंख्यक कांग्रेस ककराला नगर अध्यक्ष फैजियाब खान ने कहा कि ईडी की कार्रवाई लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव पटेल ,पुत्तन यादव व जाविर जैदी ने कहा कि ईडी की कार्यवाही सिर्फ एक कानूनी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक विपक्ष को चुप कराने के लिए सरकार की तरफ से की गई एक संगठित साजिश है।कांग्रेस नेता उपहार आजाद , नादिर अली एडवोकेट व आबिद अली ठेकेदार ने कहा कि नेशनल हेराल्डअंग्रेजों के खिलाफ एक मजबूत आवाज था ।जिसको 1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने शुरू किया था।किसान कांग्रेस ककराला नगर अध्यक्ष सरताज अली , कांग्रेस नेता नेत्रपाल यादव व कामिल खान ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार न्याय, स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल्यों का प्रतीक रहा है, और आज भी कांग्रेस पार्टी उन्हीं आदर्शों पर चलती है।संचालन करते हुए कांग्रेस नेता अहमद अमजदी , बन्ने खान ,अमर पाल यादव और अरविंद पाल ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ईडी ने जो चार्जशीट दाखिल की है, वह पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।मोदी सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और जांच एजेंसियों को हथियार बनाकर कांग्रेस नेतृत्व को डराने और परेशान करने की कोशिश कर रही है।आज जिला कांग्रेस कमेटी के विरोध मार्च और प्रदर्शन में बफाती मियाँ, सुनीता सिंह , हाजी नुसरत अली , साजिद ठेकेदार, शाहजादा रिजवान , एडवोकेट दीपक मिश्रा , हाजी रहीस अहमद,फैजियाब खान ,राजीव पटेल , अरविंद पाल , सरताज अली,फरहान ,उपहार आजाद रस्तोगी, नादिर अली एड, फितरत खान, पुत्तन यादव , प्रदीप यादव ,अमरपाल यादव ,जुगेंद्र यादव ,इंद्रपाल यादव , कामिल खान , जाविर जैदी, बन्ने खान , वसीम अली, तौहीद खान ,फरहान खान , तेजेन्द्र यादव, हैदर खान, सहरू ,मेहरू , मुन्तख़ब , जामिर अली, कासिम उमर, आबिद अली ठेकेदार, तौसीफ, अकबर अली खान, अहमद वली, इंद्रपाल यादव, शमसाद हुसैन, नदीम उद्दीन, सोनपाल पाल, रहीस अब्बासी , नहीम अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular