Home अयोध्या सीएमओ ने किए आधा दर्जन एएनएम के स्थानांतरण

सीएमओ ने किए आधा दर्जन एएनएम के स्थानांतरण

0

अयोध्या मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाo संजय जैन ने आधा दर्जन एएनएम के स्थानांतरण किए हैं।सीएमओ ने बताया कि सीएचसी मसौधा की पीएचसी भदोखर में कार्यरत रही एएनएम रिंकी को अर्बन पीएचसी कश्मीरी मोहल्ला,रेखा मिश्रा को अर्बन पीएचसी जनौरा, सविता को मोतीनगर से पीएचसी जनौरा,रुबी शुक्ला को सीएचसी मसौधा से पीएचसी कश्मीरी मोहल्ला,माला यादव को सिडहिर से अर्बन पीएचसी देवकाली व एएनएम अनुसाधना का मऊशिवाला से अर्बन पीएचसी रेतिया स्थानांतरित किया गया है।उन्होंने बताया कि सभी स्थानांतरण जनहित को देखते हुए किए गए हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि काफी समय से एक ही स्थान पर रह कर मलाई काट रहीं एएनएम अपने स्थान से अन्य स्थान पर नहीं जाना चाह रहीं हैं।इसके लिए राजनैतिक दबाव बनाने में जुट गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here