Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जनसमस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जनसमस्याएं

कई शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

हेड ब्यूरो चीफ संवाददाता – भूदेव प्रेमी

बदायूं तहसील दातागंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने जनमानस की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया। अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष एवं न्यायोचित जांच कर त्वरित विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतों का समाधान जनहित को सर्वोपरि रखते हुए किया जाए। इस दौरान तहसील दातागंज के संबंधित अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे। वहीं जनपद की सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों ने भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेकर जनसमस्याओं को सुना और उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कदम उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular