India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

बरेली जनपद के फरीदपुर स्थित राजधानी पैलेस होटल में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस दौरान यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव की मौजूदगी में जोन प्रभारी एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में फरीदपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी फौजी विजेन्द्र पाल माथुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular