India Times 7

Homeमैनपुरीश्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के संयोजकों के साथ बैठक हुई...

श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के संयोजकों के साथ बैठक हुई आयोजित

मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपद की ऐतिहासिक, सुप्रसिद्ध एवं विख्यात श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के चयनित संयोजकों के साथ बैठक में कहा कि सभी संयोजक प्रदर्शनी की गरिमा के अनुसार अभी से निर्धारित तिथि हेतु कलाकारों की बुकिंग कर लें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदर्शनी का आयोजन होते हुए 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, शताब्दी वर्ष में आयोजन हो रहा है, इसलिए कादंबरी रंगमंच पर आयोजित होने वाली कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ हों। ज्ञात रहे कि श्रीदेवी मेले का शुभारंभ दि. 22 मार्च को श्री शीतला देवी मंदिर पर पूजन एवं हवन के साथ वैदिक रीति-रिवाज से होगा, शतचण्डी महायज्ञ एवं देवी पूजन के संयोजक सुरेश चन्द्र वंसल वीनू हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन दि. 29 मार्च को होगा, उद्‌घाटन के दिन डा. राकेश गुप्ता द्वारा कादम्बरी रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा, दि. 05 अप्रैल को प्रेमबाबू अम्बेश के संयोजकत्व में एक शाम शिव बाबा के नाम दि. 07 अप्रैल को संजीत गौड एड के संयोजकत्व में विधि सम्मेलन, दि. 08 अप्रैल को आर.सी. पाण्डेय के संयोजकत्व में सिविल पेंशनर्स सम्मेलन, दि. 10 अप्रैल को श्रीकृष्ण यादव पहलवान के संयोजकत्व में विराट दंगल, दि. 11 अप्रैल को घनश्याम दास गुप्ता के संयोजकत्व में भजन संध्या, दि. 12 अप्रैल को अपरान्ह में डा. सुमंत गुप्ता के संयोजकत्व में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का आयोजन होगा।दि. 14 अप्रैल को नीरू बाला जैन के संयोजकत्व में महिला सम्मेलन एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम, सायं में राहुल दुबे के संयोजकत्व में एक शाम कन्हैया के नाम, दि. 15 अप्रैल को आशुतोष तिवारी के संयोजकत्व में लोकगीत एवं लोकनृत्य, दि. 16 अप्रैल को अपरान्ह मेंसैनिक कल्याण अधिकारी के संयोजकत्व में भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन, सायं में मुशायरा, दि. 17 अप्रैल को शादाब मंसूरी के संयोजकत्व में कब्बाली, दि. 18 अप्रैल को आशीष धूसिया के संयोजकत्व में पत्रकार सम्मेलन, दि. 19 अप्रैल को अपरान्ह में अजय किशोर सक्सैना के संयोकत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रीय एकता सम्मेलन एवं महाराजा तेज सिंह के जीवन पर आधारित कार्यकम एवं सायं में के.के. मिश्रा के संयोजकत्व में श्रीदेवी जागरण, दि. 20 अप्रैल को शम्शुद्दीन वारसी के संयोजकत्व में शाम-ऐ-गजल, दि. 21 अप्रैल को एस. साराभाई के संयोजकत्व में एक शाम राष्ट्र के नाम, दि. 22 अप्रैल को रॉबिन तिवारी के संयोजकत्व में स्थानीय बच्चों के कार्यकम, दि. 23 अप्रैल को आलोक दीक्षित के संयोजकत्व में संगीत सम्मेलन, दि. 25 अप्रैल को आलोकगुप्ता के संयोजकत्व एवं प्रदीप चौहान के सह संयोजकत्व में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, प्रदर्शनी के शुभारंभ एवं समापन के अवसर पर मुजम्मिल मिर्जा के संयोजकत्व में आतिशबाजी की जायेगी, डा. चन्द्रमोहन सक्सैना के संयोजकत्व में योगा का कार्यक्रम भी होगा।उन्होंने संयोजकों की मांग पर कार्यक्रम की निर्धारित राशि में से 50 प्रतिशत राशि अग्रिम भुगतान करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए नाजिर, सचिव प्रदर्शनी को संयोजकों को अग्रिम भुगतान हेतु निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, सचिव प्रदर्शनी अभिषेक कुमार, विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular