Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशश्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर पौधारोपण व संगोष्ठी का आयोजन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर पौधारोपण व संगोष्ठी का आयोजन

संवाददाता -भूदेव प्रेमी

बदायूँ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिधौनी स्थित बूथ संख्या 67 पर महान विचारक व जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष संजीव कुमार ने की। इस अवसर पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य, अनुज कुमार सिंह, सुरजीत श्रीवास्तव, ऋषिपाल श्रीवास्तव, संत मुन्ना दास व सुरेंद्र प्रजापति समेत सभी ग्राम पंचायत सदस्य व बूथ कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।पौधारोपण के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करते हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और उसके संदेशों पर विचार विमर्श किया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।यह आयोजन अनुशासित और प्रेरणादायक रहा, जिसमें ग्रामवासियों की भागीदारी भी सराहनीय रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular