रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूं (हजरतपुर), जनपद की हजरतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर महिला चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई महिला जहाना पत्नी वशीर, ग्राम गढिया पैगम्बरपुर की रहने वाली है।पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दातागंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष हजरतपुर की अगुवाई में गठित टीम ने नामजद अभियुक्ता को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया।बरामद किए गए सामान में शामिल हैं:₹17,000 नकदएक सोने की चेन (10 ग्राम)एक सोने की अंगूठी (5 ग्राम)एक जोड़ी सोने के टॉप्सएक जोड़ी चांदी की पाजेब (लगभग 200 ग्राम)एक टीन का बक्सा जिसमें वादी के ट्रैक्टर के कागजात, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज शामिल हैं।यह कार्रवाई दिनांक 18 मई को उस समय हुई जब पुलिस ने ग्राम गढिया पैगम्बरपुर में अभियुक्ता के निवास स्थान पर छापा मारकर उसे पकड़ा। अभियुक्ता पर थाना हजरतपुर में मु.अ.सं. 66/25 धारा 331(4), 305, 317 बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:उपनिरीक्षक श्रीपाल वर्माकांस्टेबल राजेश कुमार (1350)कांस्टेबल सनी चौधरी (1381)महिला कांस्टेबल सरिता (842)पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया।संवाददाता – भूदेव प्रेमीइंडिया टाइम्स 7 न्यूज़, बदायूं