Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशशातिर बदमाश की मुठभेड़ में अवैध शस्त्र तथा जिंदा कारतूस व...

शातिर बदमाश की मुठभेड़ में अवैध शस्त्र तथा जिंदा कारतूस व खोखा बरामद।

वीरपाल सिंह यादव

बदायूं । चैकिंग कर रही पुलिस टीम से शातिर बदमाश की मुठभेड़ मुठभेड़ में अवैध शस्त्र तथा जिंदा कारतूस व खोखा बरामद। घटना में प्रयुक्त एक स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद।गिरफ्तार अभियुक्त चोरी, लूट एवं गैंगस्टर एक्ट का शातिर अपराधी है। को थाना प्रभारी उसहैत मय पुलिस फोर्स के ग्राम किशनी खेड़ा चौराहा बांध पर संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम बीहट की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे एक व्यक्ति चला रहा था, नजदीक आने पर मोटरसाइकिल को रोकने के लिए टॉर्च का इशारा किया तो मोटरसाइकिल चालक ने एकदम जंगल ग्राम अटैना की तरफ मोटरसाइकिल मोड़ दी, जो बंधा से करीब 05 मीटर दूर रेत में फिसल कर गिर गई। मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया जिस से पुलिस टीम बाल बाल बची तब पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षार्थ फायर किया जो अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कदीर पुत्र शकील निवासी ग्राम हरेण्डी थाना उसहैत जनपद बदायूँ उम्र करीब 22 वर्ष है। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं रवाना किया गया। घटना के संबंध में थाना उसहैत पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।कदीर पुत्र शकील निवासी ग्राम हरेण्डी थाना उसहैत जनपद बदायूँ उम्र करीब 22 वर्षएक तमंचा 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल स्प्लेंडर किसका नंबर DL 5 SBH 1416 के साथ अभियुक्त गिरफ्तार जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली। जिला अस्पताल में भर्ती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular