एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पत्नी के साथ लगाया पौधा
स्टेट हेड ब्यूरो चीफ: भूदेव प्रेमी
बदायूँ, ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बदायूँ पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर एक सराहनीय पहल की। रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेनू सिंह के साथ मिलकर पौधा लगाया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के.के. सरोज भी अपनी पत्नी के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।एसएसपी डॉ. सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी थाना परिसरों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए। इस अभियान के माध्यम से न सिर्फ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है, बल्कि व्यक्तिगत भावनाओं को भी इस पहल से जोड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण के लिए प्रेरित हो सकें।जनपद भर में आज दिनभर वृक्षारोपण का सिलसिला चलता रहा और हर थाने में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया।