मैनपुरी -बिछवा मंगलवार को जिला प्रशासन ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। साथ ही ट्रैक्टर से फसलों को जुतबा कर फसलों को नष्ट कर कर ग्रामीणों को हिदायत दी है।मंगलवार को जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी सिंह के साथ उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार तहसीलदार विशाल सिंह लेखपाल मनोज गुप्ता अवध बिहारी थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी क्षेत्र के गांव लोधीपुर बहादुरपुर पहुंचे वहां स्कूल फॉर्म की जगह जिस पर दूसरे गांव के लोग लगभग दस बीघा की भूमि पर कई वर्षों से कब्जा किए थे। यहां आलू सरसों बरसी आज की फसल खड़ी थी नापतोल के बाद उसे जुतवाकर कब्जे में लिया गया। क्षेत्र के गांव करीमगंज में प्रशासन के लोगों ने पहुंचकर नापतोल कराई यहां रसेमर डेम लगभग 15 बीघा पर गांव के लोग कई वर्षों से गेहूं व धान की फसल कर रहे थे। इसके साथ ही सात बीघा के करीब तालाब की भूमि पर भी गांव के लोग खेती कर रहे थे। करीमगंज में लगभग 22 बीघा सरकारी भूमि पर कई वर्षों से लगभग एक दर्जन से अधिक लोग कब्जा कर उसे पर खेती कर रहे थे। नापतोल करने के बाद ट्रैक्टर से खड़ी फसलों को जुतवा दिया गया। फसल जोतने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध भी किया। कब्जा धारी ने वीडियो बनाकर लाइव चलाया। लेकिन प्रशासन के लोगों ने उन्हें समझा दिया कि सरकारी भूमि पर किसी भी व्यक्ति को कब्जा करने का अधिकार नहींहै। अगर दोबारा इस पर कोई कब्जा करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।