Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशविधायक खेल स्पर्धा में दिखा ग्रामीण युवाओं का जोश, विजेताओं को मिले...

विधायक खेल स्पर्धा में दिखा ग्रामीण युवाओं का जोश, विजेताओं को मिले मेडल और प्रमाण पत्र

रिपोर्ट भूदेव प्रेमी

बदायूँ, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा बिल्सी क्षेत्र में माननीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान, उझानी में संपन्न हुई।खेल स्पर्धा में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन के मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक श्री हरीश शाक्य रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी प्रतिनिधि श्री शारदेंदु पाठक, पूर्व राज्य मंत्री श्री विमल कृष्ण अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख उझानी श्री शिशुपाल शाक्य सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री हरीश शाक्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि भविष्य में रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि आज सरकार की योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ी विभिन्न विभागों में राजपत्रित अधिकारी समेत अन्य पदों पर चयनित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे जीवन में लक्ष्य तय कर किसी एक खेल को जरूर अपनाएंप्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर महिला वर्ग में 100 मीटर में अनामिका और 200 मीटर में दीक्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर महिला वर्ग में 100 मीटर में श्वेता, 800 मीटर में कल्पना और शॉट पुट में नीतू विजेता रहीं। कबड्डी में अंबियापुर विकासखंड की टीम ने बाजी मारी।सीनियर पुरुष वर्ग में 400 मीटर में प्रदीप और 1500 मीटर में अभय यादव प्रथम रहे। जूनियर पुरुष वर्ग में जय सिंह और अभिषेक मिश्रा ने दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी और वॉलीबॉल में भी अंबियापुर एवं उझानी विकासखंड की टीमों ने जीत दर्ज की।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री रणजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री हरि प्रेम सहित विभाग के अन्य अधिकारी, पीटीआई एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular