Home अयोध्या विद्युत आपूर्ति को लेकर मचा हाहाकार, ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन

विद्युत आपूर्ति को लेकर मचा हाहाकार, ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन

विद्युत आपूर्ति को लेकर मचा हाहाकार, ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अमानीगंज।क्षेत्र में सप्ताह भर से बिजली की कम आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि उन्हें बमुश्किल तीन-चार घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। आपूर्ति कम होने से किसानों की धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। गुरुवार को ग्रामीणों ने मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान को ज्ञापन देकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठीक कराने का अनुरोध किया। अमानीगंज उपकेंद्र के अंतर्गत चल रहे जयराजपुर फीडर की विद्युत लाइन जर्जर होने के कारण आए दिन खराबी आ जाती है जिससे उपभोक्ताओं को समुचित आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ता वर्षों से इस बात की शिकायत जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के अधिकारियों से कर रहे हैं। लेकिन अब जब भीषण गर्मी के बीच आपूर्ति व्यवस्था चरमराई तो लोगों का गुस्सा भी आसमान पहुंच गया और जयराजपुर फीडर के अंतर्गत लगभग 20 गांव के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी। इसकी भनक लगते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर आपूर्ति ठीक करने का आश्वासन देकर लोगों को समझाया। वहीं प्रधान संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बबलू, ग्राम प्रधान अजय सिंह, युवा नेता धनंजय सिंह, व्यापारी नेता अमरनाथ गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह आदि ग्रामीणों ने विधायक चंद्रभानु पासवान को ज्ञापन देकर जयराजपुर फीडर के आधा दर्जन गांवों के लिए नई लाइन बनाए जाने का अनुरोध किया। विधायक ने फोन पर एसी से वार्ता कर नई लाइन स्वीकृत करने का निर्देश दिया। एक ने दो दिन में नई लाइन बनाकर सुचारू रूप से आपूर्ति करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here