रिपोर्ट- सुधीर कुमार
शामली/थानाभवन स्कूल चलो आगे बढ़ो अभियान के अंतर्गत डी.एन.पब्लिक स्कूल में बच्चो व स्टाफ का स्वागत किया गया एवम उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।गर्मियों की छुट्टियाँ समाप्त होने के बाद बच्चे जब स्कूल पहुचे तो विद्यालय प्रबंधन ने बच्चो का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। सोनिया मैडम ने बच्चो एवम स्टाफ को तिलक किया एवमफूलो की वर्षा की। समस्त स्टाफ ने बच्चो को अच्छी तरह पढ़ाई करने की सलाह भी दी ।बच्चो ने भी अपने अध्यापक, अध्यापिकाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।विद्यालय प्रधानाचार्या संगीता शर्मा ने भी बच्चो को आशीर्वाद दिया एवम कहा कि सभी बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई करे, अपने माता पिता ओर विद्यालय का नाम रोशन करें ओर जीवन मे सफल नागरिक बनकर देश की प्रगति में योगदान दे। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।