India Times 7

Homeहापुडविकास कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई

विकास कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई

रिपोर्ट अमन कमार

हापुड जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और प्रांतीय मार्गों के नवनिर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर और जिलाधिकारी कविता मीना ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान जनपद की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। सड़कों की मरम्मत पर विशेष फोकस:मा० विधायकों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों की स्थिति खराब है, उनकी जल्द मरम्मत कराई जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्गों पर आवश्यक साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए।विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश:जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि सांसद निधि और विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना समय से तैयार कर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उनकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से दी जाए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव:बैठक में जनपद के विकास और बेहतर सड़क व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular