रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । लोकसभा सांसद अरुण सागर को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त करने पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा ,कि वे मंत्रालय से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास सदैव करते रहेगें । उन्होंने कहा भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारियाँ देकर महत्व दिया जाता है पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में देश में व्यापक संभावनाऍं मौजूद हैं देश का हर नागरिक किसी न किसी रूप में इस क्षेत्र से जुड़ा है चाहें आम उपभोक्ता हो , कम्पनी से जुड़े प्रबन्ध तंत्र / अभियन्तागण , गैस एजेन्सी धारक । पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक गैस के उपयोग को सदैव बढ़ावा देकर पीएनजी और सीएनजी के प्रयोग का रास्ता खोल दिया है प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास चल रहा है इस विकास में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताकर अपने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है ।