रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़: जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक लावारिस स्कूटी खड़ी मिली। स्कूटी के पास एक बंद बोरा पड़े होने से इलाके में संदिग्ध स्थिति बन गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर स्थिति का जायजा लिया।बताया जा रहा है कि स्कूटी काफी देर से सड़क किनारे खड़ी थी, जिससे लोगों को शक हुआ। वहीं बंद बोरे को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने संभाला मोर्चा:सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हर एंगल से जांच जारी:पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।India times 7 Aman Kumar Tahsil reporter Hapur