Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशरेलवे ट्रैक पर युवक घायल: डेढ़ घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात,...

रेलवे ट्रैक पर युवक घायल: डेढ़ घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्टर इमरती

निसोई (मझगवा), बरेलीबिशारतगंज थाना क्षेत्र में निसोई हाल्ट स्टेशन के पास शनिवार रात एक युवक रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। इस घटना के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा और दो ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। निसोई हाल्ट के पास से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रैक पर युवक को पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर शुभम राघव को दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा।पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। ग्रामीणों ने उसकी पहचान निसोई गांव निवासी 21 वर्षीय आकाश सागर के रूप में की।प्राथमिक उपचार के बाद आकाश की नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular