ब्यूरो रिपोर्ट -सुधीर कुमार
थाना भवन/ शामली जनपद के कस्बा थाना भवन व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बीती रात करीब 1:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज़ हवा के साथ हुई ओलावृष्टि और बारिश से क्षेत्र में ठंड में भारी इज़ाफा दर्ज किया गया। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।देर रात के समय हुई इस बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी तैयार फसलें तेज़ हवा और ओलों की मार से प्रभावित हुई हैं। कई किसानों ने बताया कि यदि नुकसान का आकलन सही ढंग से किया गया तो आर्थिक क्षति सामने आ सकती है।हालांकि, इस बारिश से धुंध में कमी की उम्मीद भी जताई जा रही है, । मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे अपने खेतों का निरीक्षण करें और किसी भी नुकसान की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।