रिपोर्ट: भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूँ, मिशन शक्ति 5.0 के तहत बदायूँ की शिखा पटेल को एक दिन के लिए थाना सिविल लाइन की प्रभारी बनाया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।शिखा पटेल, जो बी.आर.बी. इंटर कॉलेज बदायूँ की कक्षा 12वीं की छात्रा हैं, ने थाना प्रभारी बनकर महिला थाने के कामों की जानकारी ली। उन्होंने महिला शिकायतों की सुनवाई की और थाना क्षेत्र का भ्रमण भी किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में शिखा को पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण और जनता की भागीदारी के बारे में बताया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में अपनी भूमिका को समझ पाती हैं।कार्यक्रम में थाना प्रभारी सिविल लाइन सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों को दोहराते हुए महिला सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। सोशल मीडिया सेल, जनपद बदायूँरिपोर्ट: भूदेव प्रेमी, इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़