कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने किया


रिपोर्ट स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेम प्रेमी
दुधौनी: मिथिलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में वार्षिक महोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य और नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया। उनके साथ बिल्सी की मौजूदा चेयरमैन ज्ञान देवी, ओम प्रकाश सागर, पुष्पा महेश्वरी, शमशेर ब्लॉक से शांति देवी और कई गणमान्य हस्तियां भी उपस्थित रहीं। मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।अपने संबोधन में विधायक हरीश शाक्य ने कहा, “शिक्षा ही किसी भी समाज की प्रगति का आधार है। बच्चों को पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ का मंत्र ही हमारे देश को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा।” उन्होंने स्कूल प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें नृत्य, संगीत और नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की।विद्यालय प्रबंधन ने अंत में सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।