दातागंज में महाराणा प्रताप प्रतिमा का अनावरण, पंकज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। दातागंज में महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि पंकज सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभासद अंशुल सागर, वरिष्ठ नेता हेमचंद गौतम एवं सुरेश गौतम ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।