राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटा कर भाजपा ने देश के राष्ट्रपिता का अपमान किया- जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ
मैनपुरी सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला व शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुरी द्वारा मनरेगा योजना से “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” जी का नाम हटाये जाने पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टरेट पर विरोध/धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री गोपाल कुलश्रेष्ठ ने की।
जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज भाजपा सरकार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से इतनी नफरत हो गयी है की विश्व मे पहचाने जाने वाले लगभग 80 देशो में जिनकी प्रतिमा लगी हुई है विदेशो से आने बाले प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति द्वारा भी भारत आते ही महात्मा गांधी जी की समाधि राजघाट जाकर उन्हें याद करना। आज अहिँसा के पुजारी भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटा कर भाजपा ने देश के राष्ट्रपिता का अपमान किया है जो कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नही करेगी।
शहर अध्यक्ष डा नागेंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों को 100 दिन की रोजगार गारण्टी को लेकर मनरेगा को बनाया गया था राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देशवासियों के लिए अपने तन से वस्त्र त्याग कर दिए थे।
इस कार्यक्रम में पूरनचंद्र चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी,भीमसेन कठेरिया, श्री कृष्ण तिवारी, अजीत यादव, हरेंद्र राउत, कुमार गौरव श्रीवास्तव, दीपक राजपूत, नवीन शर्मा, नकुल शाक्य,चंद्रशेखर यादव, सरफराज सिद्धकी, डॉ संजीव सक्सेना, डॉ अविनाश शाक्य,वासिफ अली, अनुपम सिंह शाक्य, नदीम सिद्दकी, शीलू सक्सेना, सुविन यादव,सुधीर यादव, प्रांशु कठेरिया, राजकमल, रोहित गुप्ता, सचिन कुमार, मयंक, मोहन सिंह, इसेब कुमार, अमित वर्मा, विजेंद्र सिंह, संदीप, नितीश, अखिल जैन,आदि मौजूद रहे l
