Home अयोध्या भा.कि.यू. (अरा) ने उपजिलाधिकारी सोहावल को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

भा.कि.यू. (अरा) ने उपजिलाधिकारी सोहावल को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

2

अयोध्या मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत – सोहावल तहसील प्रांगण में किसान समस्याओं को लेकर पंचायत की गई जिसमें 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीम अशोक कुमार सैनी को सौपा पंचायत में एसडीएम सोहावल से वार्तालाप कर प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने कहा कि सोहावल क्षेत्र में कृषि केंद्र पर डी. ए. पी. खाद्य व बीज उपलब्ध न होने से क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं किसानो को मजबूरन प्राइवेट दुकानों पर ज्यादा दामों पर खाद बीज लेना पड़ रहा है सेंट्रो पर शीघ्र खाद बीज उपलब्ध कराया जाए, क्षेत्र में प्राइवेट कृषि केंद्रों पर गेहूं खाद बीज दवा का रेट लिस्ट लिखवाया जाए, शारदा नहर में पानी न आने से रवि की बुवाई और तिलहन की सिंचाई लेट हो गई है नहर में शीघ्र पानी चालू कराया जाए, क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशु हिंसक सांडों को पकड़वाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है कई ग्रामीण चोटहिल हो चुके हैं, कई ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है फिर भी रोड से लेकर गांव तक आवारा सांड घूम रहे हैं तत्काल पकड़वाकर गौशाला भिजवाया जाए, सोहावल क्षेत्र के आने वाले ब्लॉक क्षेत्र में साफ सफाई न होने के कारण जल भराव व गंदगी का अंबार लगा रहता है जिससे क्षेत्र में डेंगू व मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है सैकड़ो लोग इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं क्षेत्र में एंटी लारवा फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराया जाए, पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजू निषाद ने किया संचालन राम कुमारी महिला जिला अध्यक्ष सविता मौर्या, महिला महासचिव आसमा निशा ब्लॉक अध्यक्ष राम अभिलाष यादव ने किया और कहां की किसान समस्याओं का समाधान अधिकारी द्वारा पूर्ण रूप से नहीं किया जाता है किसान समस्याओं का निस्तारण जल्द ना हुआ तो किसान धरने पर बैठकर आंदोलन करेगा किसान पंचायत में प्रमुख रूप से जवाहरलाल तिवारी, प्रधान राजकुमार अमौना जगदंबा प्रसाद वर्मा दादा मंगरु राम दादा काशीराम लालमति लाजवती चिंता देवी सिद्ध प्रकाश आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here