Home उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है- सांसद डिम्पल यादव

भाजपा सरकार में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है- सांसद डिम्पल यादव

0

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं-बेटियों के साथ अपराध,अन्याय की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार इनकी सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम है। महिलाएं इस सरकार से नाराज है। एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पश्ट है कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। करहल विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए डिम्पल यादव ने कहा कि लोक सभा चुनाव की तरह इस विधानसभा उपचुनाव में भी महिलाएं समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने जा रही हैं।भाजपा, समाजवादी पार्टी से घबराई हुई हैं,इसीलिए मुख्यमंत्री जी और भाजपा के नेता भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं। अनाप-शनाप बयान बाजी कर जनता को गुमराह कर रहे है।जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। वह भाजपा को हराने के लिए पूरी एकजुटता से एक बार फिर तैयार हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया है। किसान खाद के लिए परेशान है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। महंगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता भाजपा से बहुत नाराज है। भाजपा सरकार ने जनता की समस्याएं बढ़ाई हैं।भाजपा के लोग चुनाव में लोगों को भटकाने का काम करते है। ये संविधान,आरक्षण, सुरक्षा,शिक्षा और स्वास्थ्य की बात नहीं करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here