Home उत्तराखंड भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने चुनावी अभियान किया तेज

भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने चुनावी अभियान किया तेज

0

घर-घर जाकर मांगे वोट

रुड़की संवाददाता विवेक सैनी – भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल धर्मपत्नी ललित मोहन अग्रवाल ने अपना चुनावी अभियान को तेज गति दे दी है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील की। भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में धामी सरकार है तो रुड़की में ट्रिपल इंजन की सरकार भाजपा की ही होगी तो विकास को और अधिक चार चांद लग पाएंगे। घर-घर जनसंपर्क के दौरान उनके साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल का चुनावी अभियान और तेज गति से शुरू हो गया है। बरसात भी उनको नहीं रोक पा रही है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ रुड़की में घर-घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट की अपील की। वोट मांगने के दौरान लोगों को उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने यहां भाजपा का मेयर बनाया तो यहां पर विकास तेजी के साथ होगा। उन्होंने कहा कि रुड़की में पहली बार महिला मेयर बनेगी और इसका लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। रुड़की में अभी तक पुरुषों को ही मौका मिलता आया है। पहली बार रुड़की को महिला मेयर मिलेगी जिससे अब क्षेत्र की महिलाएं भी अपनी समस्याएं लेकर नगर निगम रुड़की में पहुंच पाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां महिलाओं को अवसर दे रहे हैं तो वहीं क्षेत्र की जनता भी भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देकर विजई बनाएं। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ समर्पण संस्था के पदाधिकारी नरेश यादव एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here