India Times 7

Homeशाहजहांपुरभाकियू ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

भाकियू ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर। भारतीय किसान यूनियन ने पुवायां में हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया । इससे पहले भाकियू पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक कर योजना तैयार की । जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में संगठन ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा । उन्होंने बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की बजाय सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर अन्याय किया है भाकियू ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग के साथ गांव कंजापुरैना के टूटे फूटे शमशानघाट की मरम्मत कराने की मांग कर उपस्थित पदाधिकारियों / कार्यकर्ताओं ने छुट्टा ,आवारा ,निरीह , भूखे प्यासे , बीमार , खेतों पर इन्हीं से फसलों की रक्षा हेतु लगीं लोहे की कंटीली , करन्ट वाले तारों से घायल , दर दर भटकते पशुओं को गौशाला भेजने की पुरजोर मांग की । प्रशासन ने हमेशा की तरह सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular