मैनपुरी/किशनी – आज नेहरू युवा केंद्र मैनपुरी (माई भारत) युवा कार्यक्रम के लिए मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी श्री मनीष चौधरी के दिशा निर्देशन में डॉक्टर बी आर अंबेडकर शिक्षा समिति एवं मंडल के सहयोग से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरतपुर महिगवां के प्रांगण में संपन्न की गई जहां ब्लॉक के नेशनल यूथ वॉलिंटियर धर्मवीर सिंह के सहयोग से संपन्न कराई गई जहां वॉलीबॉल की टीम अंकित युवा मंडल नगला राय के ने बाजी मारी एवं कबड्डी की टीम डॉक्टर बी आर अंबेडकर शिक्षा सदन भीम नगर महिगवां ने मारी बाजी दौड़ में प्रथम रिंकी, द्वितीय अंजली, तृतीय स्नेहा रही जहां सभी को डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षा सदन के प्रबंधक राजबहादुर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश शाक्य के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सभी को सम्मानित किया गया l