Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबारिश भी नहीं रोक सकी नन्हे भक्तों की आस्था, बच्चों ने शिवलिंग...

बारिश भी नहीं रोक सकी नन्हे भक्तों की आस्था, बच्चों ने शिवलिंग को दिया केदारनाथ धाम का दिव्य स्वरूप

ब्यूरो रिपोर्ट – सुधीर कुमार।

थानाभवन/शामली। सावन में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष, नन्हे हाथों की भक्ति और सृजन ने जीता सभी का दिलसावन मास की पावन बेला में शुक्रवार को थाना भवन में भगवान शिव के प्रति अद्भुत आस्था और भक्ति का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। सुबह से रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश भी नन्हे-मुन्ने बच्चों के उत्साह को डिगा नहीं सकी। मासूम बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से शिवलिंग को भगवान केदारनाथ धाम का मनमोहक एवं दिव्य स्वरूप प्रदान कर श्रद्धा और सृजनशीलता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस दौरान बच्चों ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।नन्हे भक्तों द्वारा तैयार किए गए केदारनाथ धाम के आकर्षक स्वरूप की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग एवं अन्य श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। सभी ने बच्चों की श्रद्धा, समर्पण और रचनात्मकता की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और धार्मिक संस्कारों का सुंदर उदाहरण बताया।क्षेत्रवासियों ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में, जब अधिकांश बच्चे मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में इन मासूमों का धर्म, संस्कृति और भगवान शिव के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। रिमझिम बारिश के बीच भी उनकी अटूट आस्था ने यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति किसी भी मौसम या परिस्थिति की मोहताज नहीं होती।इस अवसर पर खुशी, पूजा, मीना, नंदिनी, राधिका, आशीष, निखिल, देविका, पायल, महक, मानसी सहित अनेक बच्चे, महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular