Home उत्तर प्रदेश बाबा साहब अम्बेडकर के सम्मान में मार्च कर ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस पर रोकने का आरोप

बाबा साहब अम्बेडकर के सम्मान में मार्च कर ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस पर रोकने का आरोप

0

बदायूं (रिपोर्ट वीरपाल सिंह ) प्रांतीय आवाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज शहर कमेटी के अध्यक्ष चौधरी वफाती मिया के नेतृत्व में उनके आवास आरिफ्पुर नवादा पर इकट्ठे हुए कांग्रेसी सम्मान मार्च कर अंबेडकर पार्क जा रहे थे l आरोप है कि चौकी इंचार्ज नवादा ने उन्हें बलपूर्वक रोक कर चौकी में बिठा लिया और वही ज्ञापन लेकर कांग्रेस जनों को समझाया इस दौरान चौधरी वफाती मिया ने कहा कि बाबा साहब के सम्मान में हम कांग्रेस जन शांति पूर्वक ज्ञापन देने जा रहे थे l आरोप है कि पुलिस ने बलपूर्वक हमें रोक कर चौकी में बिठाया इससे जाहिर होता है कि सरकार कांग्रेसियों से डरी हुई है उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब के प्रीत अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया l अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए बाबा साहब का अपमान कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी l इस दौरान शहर उपाध्यक्ष वसीम अली खान ,मोहम्मद जाहिद ,शहर महासचिव अमन खान रईस फारुकी अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष सलीम अंसारी हाजी ताहिरउद्दीन इकरार अली अकलीम वैध संजय रईस फारूकी सेवादल के प्रदेश सचिव बाबू चौधरी लाल मियां चौधरी अर्ज अली सकरुद्दीन सैफी नजीर कमरुद्दीन बिलाल संजय राम बहादुर आदि लोग मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here