Home उत्तर प्रदेश बाइकों की भिंडत में बाइक सवार घायल

बाइकों की भिंडत में बाइक सवार घायल

0

बदायूं/ बिल्सी रिपोर्ट विजय कुमार – यह मामला थाना क्षेत्र बिल्सी के गांव सिरासौल के निकट का है। जहां उझानी बिल्सी हाईवे मार्ग पर कल 2 बाईकों में आमने-सामने से भीषण भिंडत हो गई थी ।और उसमें बाइक सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे ।घायल लोगों को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गंभीर हालत बताते हुए बदायूं जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। जिसमें एक युवक के परिजन निजी अस्पताल को ले गए। एक बाइक सवार निवासी सिरासोल कुंवर सहाय पट्टी लकी पुत्र शिवराज 17 वर्षीय दूसरा बाइक सवार निवासी बनबेहटा दुष्यंत पुत्र सत्यपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए ।जहां दुष्यंत पुत्र सत्यपाल सिंह का निजी अस्पताल में इलाज चलने के दौरान रात्रि 11:00 बजे मौत हो गई। इस घटना को देखते हुए परिवार में कोहरा मचा हुआ है पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here