रिपोर्ट राजेश उपाध्याय
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित किया।आकाश आनंद ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अयोध्या से चुनावी हुंकार भरी।बीकापुर विधानसभा सीट से जितेंद्र सिंह बबलू को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया।अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर की कुछ विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान किया गया।अपने संबोधन में आकाश आनंद ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण और असदुद्दीन ओवैसी को लेकर आकाश आनंद ने कोई टिप्पणी नहीं की।रैली में अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर से बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता पहुंचे।पहली बार आकाश आनंद ने अयोध्या का दौरा किया और मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का दावा पेश किया।रैली में मौजूद बसपा कैडर और आम लोगों ने इस बार बसपा की मजबूत वापसी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया।अब देखना होगा कि आकाश आनंद की चुनावी हुंकार 2027 में कितनी असरदार साबित होती है और क्या बसपा उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी कर पाती है।