Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबज़बजाती नालियों का पानी सड़कों पर

बज़बजाती नालियों का पानी सड़कों पर

रिपोर्ट वीरपाल यादव

बदायूं बज़बजाती नालियों का पानी सड़कों पर सफाई कर्मचारियों के साफ सफाई नहीं करने से नाली और सड़क का हाल एक जैसा हो गया है। जिला में म्याऊं ब्लॉक के अंतर्गत ककराला टाउन बाहर फरीदपुर में साफ सफाई का काम इन दिनों ठप्प है। बेतहाशा गंदगी होने के कारण लोगों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए कुछ प्रधान की लापरवाही जिम्मेदार है तो कुछ सफाईकर्मियों के गांवों में न आने से समस्या बढ़ी हुई है। प्रधान से गांव वालों ने कई बार अवगत भी कराया गया लेकिन प्रधान सुनने के लिए तैयार नहीं है। य़ह मामला फरीदपुर गांव का है । ग्रामीणों के साथ साथ स्कूल के बच्चे भी बहुत परेशान हैं। स्वच्छता अभियान की हवा क्षेत्र के दूसरे गांवों में भी बिगड़ी हुयी है। अधिकांश प्रधान व अधिकारी सुनने के लिए साफ तौर पर तैयार नहीं है। गंदगी से राहगीरों और स्थानीय निवासियों मे भारी गुस्सा है। रोजाना नयी नयी बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। डेंगू टाइफाइड मलेरिया चिकनगुनिया आदि बीमारी का लोगों द्वारा सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular