Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशफैक्ट्री हादसे में लापता मुनेन्द्र यादव के परिजनों को न्याय दिलाने की...

फैक्ट्री हादसे में लापता मुनेन्द्र यादव के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन और जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

स्टेट हेड: भूदेव प्रेमी

बदायूँ जनपद के उभानी क्षेत्र में हुई फैक्ट्री दुर्घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस हादसे में ग्राम विचोला निवासी मुनेन्द्र यादव लापता हो गए, जिनके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वे आग में झुलसकर मृत हो चुके हैं। परिजनों को अभी तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी या सहायता नहीं मिली है, जिससे परिवार गहरे आघात में है।घटना के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।जिलाध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि,”यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रतीक है। एक नागरिक की जान चली गई और प्रशासन अभी तक न शव तलाशने में गंभीर है, न परिवार को राहत देने में।”कांग्रेस की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:1. घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए।2. फैक्ट्री मालिक व जिम्मेदार अधिकारियों पर मुनेन्द्र यादव की हत्या का मुकदमा दर्ज हो।3. एनडीआरएफ की टीम से मुनेन्द्र यादव के शव की तलाश कराई जाए।4. पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।5. परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।ज्ञापन में यह चेतावनी भी दी गई कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस पार्टी जिलेभर में व्यापक आंदोलन करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular