Home अयोध्या प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक को मिला दो लाख का चेक

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक को मिला दो लाख का चेक

0

अयोध्या रिपोर्ट मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत – बीकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेंधुतारा निवासी रामावती पत्नी उदय भान की मृत्यु के पश्चात कोंछा बाजार स्थित बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अवनीश श्रीवास्तव द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत 2 लाख रुपए का चेक मृतका के पति उदय भान को दिया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक अवनीश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि खाता धारकों को प्रधानमंत्री जीवन बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के अंतर्गत बीमा अवश्य करवा लेना चाहिए जिससे किसी भी आसमायिक दुर्घटना या बीमारी के पश्चात मृत्यु हो जाने पर खाता धारक के परिवार को बीमा का लाभ मिल सके दो लाख का चेक पाकरप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभुक को मिला दो लाख का चेक उदयभान ने शाखा प्रबंधक की भूरि भूरि प्रशंसा की और क्षेत्रवासियों से उक्त बीमा कराने की अपील करते हुए कहा कि बुरे वक्त में जो धन प्राप्त हुआ है इससे परिवार की आर्थिक ज़रूरतें पूरी होने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here