India Times 7

Homeमैनपुरीप्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती का आयोजन किया गया

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती का आयोजन किया गया

मैनपुरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस मुख्यालय मंडी धर्मदास स्थित जिलाध्यक्ष श्री गोपाल कुलश्रेष्ठ जी की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ जी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू जी ने एक आधुनिक,धर्मनिरपेक्ष और उदार भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में औद्योगिकरण,विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र एवं सामाजिक और आर्थिक सुधार आदि कई देश के विकास के लिए कार्य किए।शहर अध्यक्ष नागेंद्र यादव, ने कहा कि नेहरू जी ने भारत को नवीन मंदिर उन्होंने शिक्षा से लेकर उद्योग जगत को बेहतर बनाने के लिए कई काम किए साथ ही आई आई टी ,आई आई एम, एम्स और कई विश्वविद्यालय की स्थापना की।कार्यक्रम में रमेशचन्द्र वर्मा, भीमसेन कठेरिया,अरविंद तिवारी, अनुपम सिंह शाक्य, नवीन शर्मा, चंद्रशेखर यादव, अजीत यादव, शीलू सक्सेना, रोहित गुप्ता, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular