Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन, समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी

बदायूँ : ।बुधवार को जिला परिषद सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख सचिव, वित्त, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्ष, उनके प्रतिनिधि तथा सिविल, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, विद्युत और पुलिस पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पेंशनर्स ने कोषागार से जुड़ी अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखेबेसिक शिक्षा परिषद पेंशन यूनियन के अध्यक्ष श्री अनीस अहमद ने 75 पेंशनरों की सेवापुस्तिकाओं और नोशनल इंक्रीमेंट से संबंधित समस्या उठाई। इस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री विकास चौधरी ने बताया कि संबंधित वित्त एवं लेखाधिकारी से बातचीत हो चुकी है और प्रकरण का शीघ्र समाधान किया जाएगा।बैठक में पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों ने कोषागार बदायूँ के कार्यों की सराहना की और अधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी पेंशनर्स को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सिविल और विद्युत पेंशनर्स यूनियन के पदाधिकारी, डीडीओ और उनके प्रतिनिधि तथा कोषागार के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सहायक कोषाधिकारी रामबहादुर ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं को सुनना और उनके त्वरित निस्तारण की दिशा में कदम उठाना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular